अधिकारियो ने कंटेनमेंट क्षेत्रों का जयाजा लिया

अजयगढ़ तहसील मुख्यालय मे दो नए कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के पाए जाने के बाद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जाएजा लिया .साथ ही लोगो को आवश्यक निर्देश भी दिए .उन्होंने कोविड-19 केयर सेंटर पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सेंटर में नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं ठीक ढंग से रखने के निर्देश दिए. इन दोनों व्यक्तियों के निवास क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर सील कर दिया गया है . इन क्षेत्रों में कर्फ्यू के समान कानून व्यवस्था लागू हो गई है. इन दोनों क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए प्रशासन द्वारा नियुक्त व्यक्ति ही सामग्री प्रदाय करेगे . साथ ही कंटेनमेंट क्षेत्रों में दवा का छिड़काव कर सेनीटाइज किया गया है . और पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए की व्यवस्थाओं का कड़ाई से पालन कराया जाए . पन्ना से अंकित गुप्ता की रिपोर्ट
#corona
#covid 19
#mpnews
#panna

(Visited 52 times, 1 visits today)

You might be interested in