पूर्व विधायक सुनीलम पर हमला, ट्रेन के टायलेट में छिपकर बचाई जान?

बैतूल की मुलताई विधानसभा सीट से 2 बार विधायक रह चुके समाजवादी पार्टी (सपा) के डॉ. सुनीलम को गोंडवाना एक्सप्रेस में बगैर टिकट चढ़े एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी। डॉ. सुनीलम ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सुनीलम के मुताबिक लगभग 3 घंटे तक युवक उनसे अभद्रता करता रहा। बाद में भोपाल में भी युवक ने कुछ गुंडे बुला लिए जिसके बाद सुनीलम को ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। सुनीलम का आरोप है कि इसमें सबसे उन्होंने रेल मंत्री और पीएमओ से लेकर करीब एक दर्जन महकमों को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी, लेकिन उन्हें समय पर मदद नहीं मिली। बाद में डॉ. सुनिलम ने बैतूल जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। डॉ, सुनीलम ने इस बारे में ट्रेन के टीसी से भी बात की और इस बातचीत का वीडियो बनाया।

(Visited 38 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT