7 कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन ने रात में किया ग्राम को सेनेटाइज

सनावद में कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में स्थिति सुधर रही थी. लेकिन रविवार रात को क्षेत्र के कानापुर के 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे क्षेत्र में हलचल मच गया है . जिसमे तीन पुरुष तीन महिला और एक बच्चा शामिल है. मरीजों की पुष्टि होते ही सनावद नपा के कर्मचारियों ने सेनेटाइज किया. यह सभी मजदूर थे. जो इंदौर के पास मजदूरी के लिए गए हुए थे. जहां से लॉक डाउन लगने के बाद यह लोग अपने गांव आ गए थे. जहां इन सभी को एक निजी स्कूल में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है. वही स्वायस्थ विभाग भी सक्रिय होकर ग्राम में पहुंचा. सनावद से विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट

(Visited 91 times, 1 visits today)

You might be interested in