‘मातोश्री’ के पास कोरोना पॉजीटिव चाय वाला मिलने के बाद thackery परिवार को क्यों करना चाहिए जांच?

#corona
#covid19
#maharashtra
#uddhavthackery
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री से बमुश्किल पचास मीटर की दूरी पर चाय बेचने वाला पॉजीटिव मिला है. इसके बाद से पूरे इलाके में दहशत है. मातोश्री औऱ आसपास का पूरा इलाका सेनेटाइज किया जा रहा है. इसके बाद मातोश्री की सुरक्षा में तैनात 170 पुलिसकर्मियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है. उन सभी की कोरोना जांच भी की गई है. फिलहाल ठाकरे परिवार से किसी की जांच होने के कोई जानकारी नहीं है. पर सूत्रों की मानें तो उनकी जांच जरूरी है क्योंकि उनका स्टाफ पूरे समय ड्यूटी पर रहता है. ऐसे में रिस्क लेना समझदारी नहीं होगी. ये जांच होगी या नहीं फिलहाल इसका फैसला मुख्यमंत्री के परिवार को ही लेना है.

(Visited 70 times, 1 visits today)

You might be interested in