होशंगाबाद में तवा डैम लबालब, सारे गेट खुले, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

एमपी के होशंगाबाद में तवा डैम भारी बारिश के चलते लबालब हो गया है। डैम के फुल होने के बाद सतर्कता के तौर पर डैम के सभी 14 गेट खोल दिए गए हैं। डैम के गेट खोले जाने से आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सभी गेट खोले जाने के बाद लगभग 3 लाख क्यूसेक पानी रोजाना छोड़ा जा रहा है। तवा डैम का गेट खुलने के बाद बड़ी संख्या में सैलानी डैम पर पहुंच रहे हैं। हालांकि कई लोग सेल्फी लेने के चक्कर में जान जोखिम में भी डाल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक तवा के डैम तीन साल के बाद खुले है। वहीं प्रशासन ने निचले इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दे दिए हैं।

(Visited 135 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT