Newyork में tiger में महामारी के लक्षण दिखने के बाद भारत ने उठाए ये कदम

न्यूयॉर्क के एक जू में टाइगर में कोरोना वायरस मिलने के बाद दुनियाभर के जू भी कोरोना के खतरे से खाली नहीं हैं. ये खबर मिलते ही इंडिया में भी जू अथॉरिटी एक्टिव हो गई है. और जानवरों के बचाव के कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. सभी चिड़िया घरों को संदिग्ध जानवरों के नमूने लेने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही किसी भी वन्य प्राणी के बिहेविय में अंतर आऩे पर तुरंत जांच के निर्देश भी दिए हैं. जानवरों पर निगरानी के लिए सभी जू में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि उन पर पूरी निगरानी रखी जा सके. जानवरों की देखभाल करने वालों को भी पूरी सावधानी बरतने और मास्क लगा कर उनके आसपास जाने की इजाजत दी गई है.

 

#covid19
#corona
#zooauthorityofindia
#tiger

(Visited 45 times, 1 visits today)

You might be interested in