आगर मालवा में आगामी चुनावोँ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने
मतदाता सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 4,29,407 मतदाता है। जिसमें सुसनेर विधानसभा में 2,18,333 मतदाता है। इनमें 1,13,991 पुरुष तथा 1,04,936 महिलाएं एवं 6 अन्य मतदाता शामिल है। जबकि आगर विधानसभा में कुल 2,11,174 मतदाता है । जिसमें 1,08,965 पुरुष और 1,02,205 महिलाएं एंव 4 अन्य मतदाता है।
इस दौरान पंचायत सभाकक्ष आगर मे कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अजय गुप्ता ने राजनीतिक दलों की बैठक भी रखी। जिसमें मतदाता सूची से सम्बधित विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराई गई।