अचानक खड़ा हुआ धराशाई पेड़, दहशत में लोग

अचानक खड़ा हुआ धराशाई पेड़, दहशत में लोग
अगर आपके सामने भी कोई धराशाई हुआ पेड़ अचानक से खड़ा हो जाए, तो आप भी चौंक जाएंगे ना. ऐसा ही कुछ हुआ है ग्राम छपारा स्थित श्री माता रानी के परिसर में जहां तेज़ आंधी तूफ़ान में प्राचीन पीपल का पेड़ धराशाई हो गया था, जो की अचानक ही मंगलवार किस सुबह खड़ा हो गया. इस घटना के बाद से पूरी क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है.
आपको बता दें की छपारा सरपंच गोविन्द सिंह ठाकुर का कहना है की 2 महीने पहले श्री माता रानी दरबार के परिसर में प्राचीन पीपल का पेड़ आंधी तूफ़ान में धराशाई हो गया था. जिससे देव स्थल की बाउंड्री वाल क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन आस पास के मकान सुरक्षित थे. वहीं कुछ स्थानीय लोगों एक कहना है की यह प्राचीन पेड़ सुबह तेज आवाज़ के साथ एकदम से खड़ा हो गया. जिसे देख कर सभी लोग आश्चर्य चकित रह गए. लोग इस घटना को चम्तकार मान कर पीपल के पेड़ की परिक्रमा कर रहे हैं और पूजा कर रहे हैं.
कुरवाई से संवाददाता अमित जैन की रिपोर्ट #kurwainews #dhrashahiped #mpnews #newslivemp #breakingnews #viralvideo

(Visited 129 times, 1 visits today)

You might be interested in