नसरुल्लागंज में दिखा गंगा जमुनी तहजीब का नजारा

77 जोड़े बंधे विवाह बंधन में मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना में हुई शादी ब्लाक अध्यक्ष ने दिए सर्टिफिकेट

बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नसरुल्लागंज में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन नसरुल्लागंज तहसील के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न किया गया जिसमें क्षेत्र से 77 जोड़े परिणय सूत्र में बंदे जिसमें से 7 जोड़ों का निकाह कराया गया ,वही 70 जोडो का पूर्ण वैदिक रूप से विवाह संपन्न कराया गया। वही सभी जोडो को ब्लाक अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा द्वारा शुभाशीष के साथ प्रमाण पत्र वितरित किए गए इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी सहित जनपद पंचायत के सीईओ राजकुमार मंडल उपस्थित रहे।
राजकुमार मंडल जनपद सीओ नसरुल्लागंज

और मोहन लाल शर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नसरुल्लागंज ने मीडिया से चर्चा में बताया कि कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं निकाह योजना में 70 जोड़ों का विवाह एवं 7 जोड़ों का निकाह किया गया और गंगा जमुना तहजीब के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें सभी लोगों का सहयोग रहा।

बुधनी से मुकेश प्रजापति की रिपोर्ट

(Visited 155 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT