Cm Shivraj  का आनंद बनेगा महामारी के खिलाफ बड़ा हथियार

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के खतरे के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हैप्पीनेस की याद आई है। हैप्पीनेस यानी वह मंत्रालय जिसका गठन शिवराज सिंह चौहान ने अपने पिछले कार्यकाल में बड़े चाव से किया था। और इस मंत्रालय को नाम दिया गया था आनन्द विभाग। पर कांग्रेस सरकार ने आते ही इस मंत्रालय को बंद कर दिया था। लेकिन अब कोरोना लगातार बढ़ रहा है तो सीएम शिवराज को एक बार फिर हैप्पीनेस की याद आई है। शिवराज सिंह चौहान का मानना है कि हैप्पीनेस के झटके कोरोना वायरस से जूझ रहे मरीजों को सकारात्मकता लाई जा सकती है। इसके लिए सीएम ने मरीजों को फिल्में दिखाने मोटिवेशनल स्पीच सुनवा ने और कुछ मनोरंजक कार्यक्रम दिखाने के निर्देश भी दिए हैं। ताकि तनावपूर्ण माहौल से दूर रहकर वह अपना इलाज करवा सकें। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की यह हैप्पीनेस को रोना के मरीजों को कितना हैप्पी बना सकती है ।

(Visited 42 times, 1 visits today)

You might be interested in