दिग्गी को भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार बनाने के पीछे ये है असल कहानी

कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाने के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने दिग्विजय सिंह को तीन विकल्प दिए थे कि या तो वह इंदौर या जबलपुर या भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें। ये तीनों सीटें कांग्रेस के लिए कठिन मानी जा रही थीं। कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह से कहा कि आप इतने साल MP के मुख्यमंत्री रहे और आप कहें कि मैं राघौगढ़ से लड़ूंगा तो ये बात जंचती नहीं है। कमलनाथ ने फिर दिग्विजय सिंह को च्वाइस दी। जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ से कहा कि आप ही तय कर लो। इस पर कमलनाथ ने कहा कि मैने तय किया है कि आप भोपाल से चुनाव लड़ें। जिस पर दिग्विजय सिंह ने हामी भर दी और कमलनाथ ने केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर भी इस पर लगवा ली।

(Visited 92 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT