डीजे बजाने पर चली लाठियां

सनावद जिले के बासवा गांव में गाने बजाने पर विवाद हो गया….जी हां यहां शाम 7 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर 2 परिवारों में झगड़ा हो गया….विवाद इतना बढ़ा कि लाठी और ईंटों से भी वार हुआ जिसमें 3 लोगों के घायल होने की खबर है….जानकारी के मुताबिक शिवा कनाडे के घर के सामने सावित्रीबाई साँवले का मकान है, जहां शिवा द्वारा अनेक बार तेज आवाज में डीजे बजाया जाता है जिसके लिए पहले भी कई बार मना किया जा चुका है लेकिन बुधवार शाम एक बार फिर गाने बजाए गए जिसे रोकने सावित्रीबाई गई लेकिन शिवा कनाडे के परिवार ने उस पर हमला बोल दिया…..विवाद में घायल हुए लोगों का मेडिकल चेकअप करवाया गया…..वहीं पुलिस जांच में जुटी है….

(Visited 501 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT