इस चुनाव में सिंधिया बनाएंगे नया कीर्तिमान

गुना शिवपुरी संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया भी चुनावी प्रचार में जी जान से जुटी हुई हैं। प्रियदर्शनी ने बुधवार को भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में रोड शो किया। इस दौरान महारानी सिंधिया के रोड शो में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस भीड़ को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है। कि इस बार के चुनाव में सिंधिया गुना-शिवपुरी सीट से सिर्फ जीत नहीं हासिल कर रहे। बल्कि रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतकर इतिहास रचने जा रहे हैं। और यदि रोड शो में उमड़ रही भीड़ वोटों में भी तब्दील हो जाती है। तो यकीनन ये अनुमान सही ही साबित होंगे। खैर फिलहाल तो कांग्रेस के नेता विधानसभा की तरह लोकसभा में भी जीत के सपने सजा रहे हैं। जबकि भाजपा प्रदेश में अभी भी मोदी से ही मैजिक की उम्मीद कर रही है। खैर अब किसके सपने सच होंगे और किसका बुरा सपना शुरु होगा ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे। पर महारानी सिंधिया के रोड शो में उमड़ी भीड़ ने लोगों की उम्मीद जरूर जगा दी है।

(Visited 49 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT