जब घोड़ी पर बैठकर दुल्हन पहुंची दूल्हे को लेने

ओंकारेश्वर में जब गाजे-बाजे के साथ निकली बारात में दुल्हन घोड़ी पर बैठकर जाते दिखी तो लोग रुक-रुक कर देखने लगे। ये बारात निकली थी खंडवा जिले के सिरसौद निवासी रंजना पाटीदार की। लेवा पाटीदार समाज की परंपरा के मुताबिक लड़की की शादी के दौरान रस्म अदायगी के समय घोड़े पर सवार होकर दुल्हन बारात लेकर झांसी की रानी की तरह दूल्हे को आमंत्रित करने पहुंचती है। यह पुरानी परंपरा अभी भी ग्रामीण इलाकों में जारी है। डीजे, बैंड बाजा, नाचते गाते बाराती और घोड़े पर सवार सजी-छजी दुल्हन। बाराती तो नाच ही रहे थे दुल्हन भी घोड़े पर बैठे बैठे खुद को नाचने से नहीं रोक सकी। भारतीय समाज में महिलाओं के समान अधिकार का भी यह एक उदाहरण कहा जा सकता है। वैसे दुल्हन प्रियंका घोड़े पर बैठकर काफी खुश नजर आईं

(Visited 349 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT