मतगणना से पहले केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सूबे में 230 सीटों की मतगणना कल 11 दिसंबर को होनी है…. इसी कड़ी में छिंदवाड़ा के पीजी कॉलेज में भी मतगणना केंद्र बनाया गया है, जिसकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किये गये हैं.. सुरक्षा का जायजा लेने के लिए जिले के कलेक्टर वेदप्रकाश मतगणना केंद्र पर पहुंचे….इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट विद्यालय में अभीकर्ताओं को मतगणना संबंधी निर्देश दिये.. साथ ही उन्होंने मतगणना केंद्र पर पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया.. न्यूज लाइव एम.पी. से बात करते हुए डीएम ने बताया कि मतगणना के दिन सुबह सबसे पहले निर्वाचन अभिकर्ताओं की मतगणना केंद्र पर एंट्री होगी और पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी जिसके बाद 8 बजे से मतगणना शुरू की जायेगी…..

(Visited 59 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT