शुजालपुर के नेहा और हेमंत ने किया ज़िले का नाम रौशन

शुजालपुर की नेहा अहिरवार ने पूरे जिले में प्रथम और मध्यप्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया है नेहा शुजालपुर के एक निजी स्कूल से विज्ञान संकाय की छात्रा हैं इसके साथ ही हेमंत परमार ने 10 वी क्लास में प्रदेश में 10 वा स्थान प्राप्त किया है। ज़िले में टॉप करने वाली नेहा के पिता एक मैकेनिक हैं और कम पढ़े लिखे हैं वहीं उनकी माताजी अनपढ़ हैं। इसके बावजूद नेहा ने अपनी मेहनत के बल पर ये मुकाम हासिल किया है। नेहा की इस उपलब्धि से उसके माता पिता के अलावा स्कूल के शिक्षक और साथी स्टूडेंट भी काफी खुश हैं। नेहा भी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और गुरूजन को दे रही हैं। इसी स्कूल में पढ़ने वाले विक्रम सिंह परमार ने प्रदेश में 10 वां स्थान पाकर शुजालपुर को गौरवान्वित किया है।

(Visited 148 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT