resort में रूके विधायकों का video viral, सरेआम लड़कियों के साथ ठुमके लगाते दिखे विधायक

सरकार बचाने के लिए सीएम कमलनाथ एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. दूसरी तरफ जिन विधायकों को पार्टी पटा कर रखने की कोशिश कर रही है उन्हें भरपूर ऐश भी करवाया जा रहा है. यकीन न होतो ये तस्वीर देख लीजिए. ये मानेकसर के रिसॉर्ट की तस्वीरे हैं जहां कमलनाथ ने अपने भरोसेमंद विधायकों को ठहराया गया है. पर इस भरोसे को बनाए रखने के लिए क्या क्या पापड़ बेलने पड़ रहे हैं. विधायकों की मौज की जिम्मेदारी उठाई जा रही है. फिलहाल तस्वीर में सुरेंद्र सिंह शेरा साफ देखे जा सकते हैं जो काल बेलिया डांस करने आई डांसर्स के साथ जम कर थिरक रहे हैं. अब समझे आप सरकार बचाने कोई बच्चों का खेल नहीं है. विधायकों के सारे नखरे झेलने पड़ रहे हैं एक कुर्सी के लिए.

(Visited 109 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT