सागर में जनजाति कार्य विभाग का सहायक आयुक्त गिरफ्तार

सागर में जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त संदीप जैन को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जैन ने छात्रावास निरीक्षण के नाम पर केसली के छात्रावास अधीक्षक वीर सिंह अहिरवार से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। वीर सिंह की शिकायत पर लोकायुक्त इंस्पेक्टर संतोष जमरा और बीएम द्विवेदी ने संदीप जैन के अरिहंत विहार कालोनी स्थित घर में छापामार कर संदीप जैन को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

(Visited 408 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT