देश के इकलौते सिंधी सांसद शंकर लालवानी ने ली सिंधी भाषा में शपथ

मध्यप्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद बने शंकर लालवानी सिंधी समुदाय के इकलौते सांसद हैं। सोमवार को संसद में सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ और इसमें शंकर लालवानी ने अपनी मातृभाषा सिंधी में शपथ ली। आपको बता दें कि इस बार सिंधी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को पार्टी ने टिकट नहीं मिला था और शंकर लालवानी सिंधी समुदाय से सांसद बनने वाले इकलौते प्रतिनिधि हैं। इंदौर लोकसभा सीट पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की सीट रही है लेकिन इस बार सुमित्रा महाजन को भी टिकट नहीं मिला है।

(Visited 74 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT