चोरी की शिकायत के डर से नाबालिग ने लगाई फांसी

विदिशा के हरीपुरा इलाके में 14 साल के अमन लोधी पर पड़ोस में रहने वाले सतीश सोनी और उनके किराएदार रघुवंशी ने साइकिल के टायर को चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। अमन की बहन के मुताबिक आरोपियों ने अमन से यह भी कहा था कि तू खुद मर जा नहीं तो कल हम तुझे मार डालेंगे। बाद में सतीश सोनी ने थाने में भी टायर चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया जिससे अमन इतना डर गया कि उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अमन की आत्महत्या के बाद उसके परिजनों और रिश्तेदारों ने लाश रखकर चकाजाम और हंगामा कर दिया। हंगामे की खबर लगते ही सिविल लाइन थाने के टीआई राजेश सिन्हा, तहसीलदार आशुतोष शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे,काफी समझाईश और आरोपियों पर कार्यवाही के आश्वासन के बाद जाकर ये मामला शांत हुआ।

(Visited 76 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT