पुलिस थाने से फरार हुआ बाईक चोर कुछ घंटों बाद फिर पकड़ाया

– दमोह पुलिस थाने से गुरुवार को एक बाइक चोर पुलिस को चकमा देते हुए भाग गया। आरोपी बाईक चोरी के अपराध में एक दिन पहले ही थाने में आया था। और पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाईक भी बरामद की थी। चोर का नाम चंद्रकांत उर्फ छोटू साहू,बताया जा रहा है। चोर को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें जगह जगह तलाश कर रही थी। आरोपी ने दो दिन पहले ही बाईक चुराई थी। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई थी। वहीं अपनी इस नाकामी के बाद पुलिस मीडिया से बचती नजर आ रही थी। हालांकि शाम तक पुलिस की मेहनत रंग लाई और पुलिस ने आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया।

(Visited 63 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT