उपचुनाव से पहले ग्वालियर में BJP को बड़ा झटका, 250 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

mp में उपचुनाव से पहले दलबदल का खेल धड़ल्ले से जारी है. ग्वालियर में कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. 250 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. जिला कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलदीप इंदौरा ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई .भाजपा छोड़ने वाले लोगों ने कहा है कि पार्टी ने उनको सम्मान नहीं मिल रहा था यही वजह है कि उन्होंने अब कांग्रेस की सदस्यता ली है. ग्वालियर पूर्व के इन भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस के सचिव इंदौरा ने कहा है कि यह तो शुरुआत भर है आने वाले समय में हजारों कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होंगे .यानी साफ है कि बीजेपी में अंदरूनी कलह अब धीरे धीरे सड़क पर आ रही है .
#mpnews
#bjp
#congress
#mp upchunav

(Visited 55 times, 1 visits today)

You might be interested in