पुलवामा की आतंकी घटना का पूरे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विरोध दिखाई दे रहा है। खरगोन में आतंकी हमले के विरोध में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी अजहर मसूद का पुतला फूंका गया। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ने श्रीकृष्ण टॉकीज तिराहे पर नारेबाजी कर अजहर मसूद के पुतले की पिटाई कर आग के हवाले किया। भाजपा जिलाध्यक्ष परशराम चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।इधर देवास में भी छात्र संगठन “छात्र एकता परिषद” ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पूतला फूंका। पुलवामा में CRPF के जवानो पर हुए आतंकी हमले के विरोध में स्थानीय भोपाल चौराहे पर जमा हुए छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और आतंकवाद का पुतला दहन किया। इन लोगों ने पुतले की लात-जूतों और लाठियों से पिटाई की। इधर झाबुआ में बीजेपी ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजली देते हुए अपने सारे कार्यक्रम निरस्त, कर दिए। झाबुआ में बीजेपी के विधायक गुमानसिंह डामोर और जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने युवाओं से फार्म भरवाने का कार्यक्रम रखा लेकिन बाद में कार्यक्रम कैंसिल करके शहीदों को श्रद्धांजली दी गई।