मां की भक्ति में रमे सांसद नंदकुमार सिंह चौहान

बुरहानपुर में मातारानी की विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया. इसमें प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान हाथों में भगवा ध्वज लेकर जमकर थिरकते नजर आए. उनके साथ पावरलूम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल और बुरहानपुर महापौर अनिल भोंसले भी थिरकते नजर आए. दरअसल हर वर्ष नवरात्रि‍ में बुरहानपुर के नवदुर्गा मंदिर से 25 किमी दूर इच्छदेवी माता के मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाली जाती हैं और 101 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई जाती हैं . इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी.

(Visited 56 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT