50 किलो सोने से सजी दुर्गा प्रतिमा, कभी देखा है मां का ऐसा जगमग स्वरूप

नवरात्र के मौके पर दुर्गाजी के पांडाल सजे हुए हैं. लेकिन कोलकाता के एक पांडाल की बात ही अलग है. पूजो के लिए यहां स्थापित की गई हैं सोने से सजी प्रतिमा. कोलकाता के संतोष मित्र स्क्वायर पर बने इस पंडाल में माताजी की 13 फीट ऊंची मूर्ति लगाई गई है. जिसमें पचास किलो सोना लगाया गया है. आयोजकों का दावा है कि इसकी कीमत बीस करोड़ रूपए तक है. सिर्फ मां की मूर्ति ही नहीं ये पूरा पांडाल ही सोने सा जगमगा रहा है. जिसे देखने के लिए प्रतिदिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. इस पांडाल की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात है. ताकि इन पवित्र दिनों में किसी तरह की अनहोनी न हो. और मां के प्रति भक्तों की आस्था बनी रहे.

(Visited 48 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT