छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। इस सारणी के अनुसार 10वीं के विद्याथियों की परीक्षा एक मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक चलेगी। जबकि 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी और 29 मार्च तक चलेगी। ये सभी परीक्षाएँ सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 के बीच होंगी। साथ ही फिजिकल एजुकेशन में डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थियों की परीक्षा 11 मार्च से 19 मार्च के बीच होगी।

(Visited 71 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT