शिवराज के बयान पर दिग्विजय का पलटवार

मध्यप्रदेश की सत्ता पलट चुकी है। और अब नए मुख्यमंत्री प्रदेश की काया पलटने में भी लगे हुए हैं। पर इस दौरान प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री बयानों के माध्यम से खुद को श्रेष्ठ साबित करने में जुटे हुए हैं। कुछ दिन पहले ही शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि चिंता मत करो टाइगर अभी जिंदा है। और अब शिवराज के इस बयान पर दिग्विजय की प्रतिक्रिया भी आ गई है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इस टाइगर के दांत और पंजे घिस गए हैं। और इस टाइगर को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हमारी है।

(Visited 37 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT