देवास में डीजे बजाने को लेकर विवाद, एक की मौत

सोनकच्छ अनुभाग के पीपलरावां में अलग-अलग वर्ग के लोगों के बीच बारात में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पथराव में एक व्यक्ति धर्मेन्द्र पिता बालाराम की मौत और 3 लोगों को चोटें आने की खबर है। साथ ही कस्बे में 144 धारा लागू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाने के सामने से बारात गुजर रही थी जिसमें डीजे बजाया जा रहा था। उसी वक्त सामने वाली मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी। कुछ लोगों ने डीजे बंद करने के लिए कहा जिस पर कहासुनी और विवाद हो गया। इसी दौरान आपस मे पथराव भी हो गया, जिसमें एक कि मौत और 3 लोगों को चोटें आने की सूचना है। मृतक को देर रात देवास लाया गया है। विवाद की सूचना पर आसपास के थानों से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में लिया। देवास से पुलिस अधीक्षक समेत आला अफसर भी मौके पर पहुंचे। कस्बे में धारा 144 लागू कर दी गई है और स्थिति शांतिपूर्वक नियंत्रण में है।

(Visited 113 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT