तीन दिवसीय निमाड़ महोत्सव का शुभारंभ

पर्यटन नगरी महेश्वर में तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का शुभारंभ प्रदेश की संस्कृति और आयुष चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाँ विजयलक्ष्मी साधौ ने दीप प्रज्वलन कर किया। आहिल्या घाट पर 26 वे निमाड़ उत्सव का माँ नर्मदा की आरती के शुभारंभ के बाद रंगारंग आयोजन सम्पन हुए। इस अवसर पर खरगोन विधायक रवि जोशी कलेक्टर गोपालचन्द्र डांड एसपी सुनील कुमार पांडेय समाजसेवी देवेंद्र साधौ सहित हजारो लोग थे मौजूद। दूधिया रोशनी मे जगमगाते किला परिसर में निमाड़ उत्सव के आगाज के दौरान प्रदेश ही नही देश के कोने कोने से लोग लोक संस्कृति के महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। देश मे नदी के किनारे होने वाले सबसे बडे उत्सव निमाड़ उत्सव को लेकर लोगो में काफी उत्साह देखा गया। वही प्रति वर्ष की तरह हजारो नागरिक इस आयोजनों में शामिल हुए। डॉ साधौ ने बताया कि निमाड़ उत्सव प्रदेश ही नही देश मे ख्याति हासिल कर चूका है। अब अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी पहचान बनती जा रही है। जिन उद्देश्यों को लेकर 26 वर्ष पहले निमाड़ उत्सव की शुरुवात हुई थी। आज वो पूरी होती दिखाई दे रही है। प्रदेश ही नही देश के कलाकारों को अपनी लोक कला के प्रदर्शन का अवसर मिल रहा है। प्रतिभा को मंच मिले और हमारी लोक संस्कृति जिंदा रहे ये हमारा लक्ष्य है। सरकार प्रदेश की संस्कृति के बढावा के लिये इस प्रकार के आयोजनों को बढावा दे रही है। बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ 3 दिवसीय निमाड़ उत्सव का समापन होंगा। न्यूजलाइवएमी के लिए सनावद से विवेक​ विद्यार्थी की रिपोर्ट

(Visited 28 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT