जब अरुण जेटली ने भरी थी इंडिया टीवी के एडिटर रजत शर्मा की फीस

भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया। जेटली के निधन के बाद उनसे जुड़े कई किस्से लोगों के जेहन में ताजा हो रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा इंडिया टीवी न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा से जुड़ा हुआ भी है। खुद रजत शर्मा ने ये किस्सा अपने शो में सुनाया है। रजत शर्मा के मुताबिक वे काफी गरीब परिवार से थे और उनका दस भाई बहनों का बड़ा परिवार था। पुरानी दिल्ली के एक छोटे से कमरे में पूरा परिवार रहता था। रजत शर्मा पढ़ना चाहते थे और श्रीराम कॉलेज में एडमिशन के लिए गए थे। रजत शर्मा जब कॉलेज के एडमिशन काउंटर पर फीस जमा करवाने पहुंचे तो उनके पास फीस में तीन रुपए कम थे। उन दिनों तीन रुपए की रकम भी काफी बड़ी मानी जाती थी। फीस काउंटर पर बैठे क्लर्क ने एडमीशन फार्म लौटा दिया और रजत शर्मा निराश हो गए कि तीन रुपए कहां से आएंगे। तभी रजत शर्मा के कंधे पर पीछे से किसी ने हाथ रखा, रजत शर्मा ने मुड़कर देखा तो वे अरुण जेटली थे। उन्होंने रजत शर्मा से उनकी परेशानी पूछी और कहा कि चिंता मत करो फीस कम होने के काऱण पढ़ाई नहीं छूटेगी। अरुण जेटली ने पूरी फीस के साथ रजत शर्मा का फार्म जमा करवा दिया। अरुण जेटली के साथ रजत शर्मा की ये पहली मुलाकात थी। बाद में दोनों ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ में पदाधिकारी बने।

(Visited 222 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT