Rajysabha chunav से पहले BJP की डिनर पॉलीटिक्स से लगेगा Congress को बड़ा झटका. दो ही दिन में दिखेगा असर.

राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां इतनी तेजी से करवटें बदल रही हैं कि क्या कहा जाए. एक तरफ कांग्रेस है जो बस अपने विधायकों को संभालने में लगी है. दूसरी तरफ है बीजेपी जिसने अपने तो संभाल ही लिए, कांग्रेस के तोड़ लिए. और निर्दलीय बड़े प्यार से जोड़ लिए. चुनाव से पहले बीजेपी ने सहभोज का आयोजन किया था. इस भोज में पार्टी के सारे विधायकों को शामिल होना था. लेकिन लोग चौंके तब जब नरोत्तम मिश्रा की एंट्री हुई और उनके साथ सपा, बसपा और निर्दलीय विधायक नजर आए. ये विधायक मुख्यमंत्री शिवराज समेत पार्टी के सभी आला नेताओ के साथ गर्मजोशी से मिलते नजर आए. बातें तो किसी ने कुछ की नहीं पर सबकी बॉडी लेंग्वेज और जश्चर से साफ है कि ये भी अब बीजेपी के साथ ही हैं. सशर्त या बिना शर्त. राज्यसभा चुनाव से महज दो दिन पहले बीजेपी नेताओं के बगल में खड़े हो कर इन विधायकों ने ये संदेश दे दिया है कि वो बीजेपी के साथ है. और राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के नमक का कर्ज अदा करेंगे वोट देकर. अब समीकरण कुछ यूं है कि राज्यसभा में बीजेपी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस से दिग्विजय सिंह का जाना तय है. सारी जोड़तोड़ तीसरे कैंडिडेट के लिए है. जिस हिसाब से इस सहभोज में साथ नजर आ रहा है उसे देखते हुए लगता है कि सुमेर सिंह भी आसानी से राज्यसभा पहुंच ही जाएंगे.
#bjpdinnerpolitics
#nirdaliyawithbjp
#mpnews
#newslivemp
#rajyasabhaelection
#bjp
#congress
#rambai
#bsp
#surendrasinghsher

(Visited 178 times, 1 visits today)

You might be interested in