सराफा व्यापारी के घर से लाखों की चोरी

बड़वानी पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए लाखों की चोरी खुलासा किया है। पुलिस ने यहाँ 4 लाख 50 हजार के सोने चांदी के जेवर और नगदी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पलसूद के सराफा व्यापारी के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में बड़वानी एसपी यांगचेन् डोलकर भूटिया ने खुलासा करते हुए बताया कि सिलावद रोड़ पर राजेन्द्र गोले के घर का दरवाजा तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे थे। और वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की मदद से अरोपियों को गिरफ्तार कर पूंछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को पूछताछ में और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है।

(Visited 79 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT