थाने के सामने हुई लूट, पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट

शुजालपुर में गहने गिरवी रखकर बैंक से गोल्ड लोन लेकर जा रहे एक युवक को बदमाशों ने लूट लिया। इन बदमाशों ने दो लाख दस हजार लेकर जा रहे युवक से पहले कार से ऑइल टपकने की बात कही। पर युवक ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद दूसरा बदमाश आया और कार का आगे वाला शीशा तोड़कर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना थाने के पास ही हुई है पर पुलिस ने लापरवाही दिखाते हुए। शाम तक मामले में रिपोर्ट ही नहीं दर्ज की थी।

(Visited 46 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT