महाशिवरात्रि पर लगा ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं का मेला

ऐसे तो तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में भगवान शिव की आराधना प्रतिदिन होती है. लेकिन आज महाशिवरात्रि का पर्व होने से दिन के साथ रात में भी श्रद्धालुजन भोले की भक्ति में रमे रहेंगे. आज ओंकारेश्वर का मुख्य मंदिर पूरी रात श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा. वर्ष में आज का दिन ऐसा होता है. जब मंदिर के पट पूरी रात खुले रहते हैं. साथ ही आज वीआईपी गेट भी बंद रहेगा. महाशिवरात्रि पर्व के लिए प्रशासन ने भी अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली है. घाट पर संचालित होने वाली नाव को लाइफ जैकेट के साथ सुरक्षा उपकरण की व्यवस्था की गई है. सभी शिवभक्त सामान्य दर्शन का लाभ लेंगे. आज 24 घंटे मंदिर खुले रहेंगे. मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओ पर सीसीटीवी कैमरे के जरिये नजर रखी जा रही है.

(Visited 40 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT