बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सलमान खान का पुतला जलाया

विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंगदल ने गुरुवार को फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. अभिनेता के खिलाफ नारेबाजी की. साथ ही पुतला भी जलाया. लैंसडाउन चौक पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कलर्स चैनल पर दिखाए जा रहे शो बिग बॉस का भी विरोध किया. सलमान खान इस शो की एंकरिंग करते हैं. कार्यकर्ताओं ने कलर्स चैनल को बंद करने की मांग भी की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि चैनल पर प्रसारित किया जा रहा शो पूरी तरह से भारतीय सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है .और मांग की है की शो मैं जितने भी प्रतिभागी है उनके ऊपर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और शो बंद होना चाहिए इस दौरान बड़ी संख्या मैं कार्यकर्ता उपस्थित थे .न्यूजलाइवएमपी के लिए छिंदवाड़ा से महेश चांडक की रिपोर्ट

(Visited 99 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT