मेडिकल ऑफिसर को जनता से मिल रही बार-बार शिकायत पर औचक निरीक्षण किया

सनावद ग्राम बागोद में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को जनता से मिल रही बार-बार शिकायतों के आधार पर अनुज खारकुर ने प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र में औचक निरीक्षण किया . जिसमें उन्हे अस्पताल में ताला लगा मिला. जिसके बाद कंपाउंडर रजक को सूचना दी गई और उसने आकर ताला खोला . कुछ समय पहले भी क्षेत्रीय संयुक्त संचालक एच नायक ने औचक निरीक्षण किया था. तब भी यहाँ ताला लगा मिला था. फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से पूरी जानकारी लेने पर पाया गया की यहाँ के प्रभारी डॉक्टस बिना सूचना के अनुपस्थित रहते है. bmo ने कहा कि यह प्राथमिक स्वास्थ केंद्र है. इसे 24 घंटे खुला रहना चाहिये. कभी भी आकस्मिक चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता पड़ सकती है. उन्हो ने स्टाफ रजिस्टर और ओपीडी रजिस्टर भी चेक किया गया.अनियमितता मिलने पर पंचनामा बनाया गया एवं कार्यवाही के आदेश दिए गए .न्यूजलाइवएमपी के लिए सनावद से विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट

(Visited 125 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT